सामाजिक समरसता का संदेश देनेवाला पर्व है होली

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में सोमवार को होली की छुट्टी के पूर्व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया.

डकरा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में सोमवार को होली की छुट्टी के पूर्व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और आकर्षक रंगोलियों से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा. प्रधानाचार्य गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश भी दिया. विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. नन्हें-मुन्ने बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. समूह गान, काव्य पाठ और नाटिका के माध्यम से होली के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी पारंपरिक होली गीत गाकर वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया. समारोह के दौरान अबीर-गुलाल के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं. सभी ने मिलकर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द्र का संदेश फैलाने का संकल्प लिया. अंत में मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में होली पर रंगारंग कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >