क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यार्थी

सिल्ली कॉलेज सिल्ली में सोमवार को राष्ट्रीय वित्तीय जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

सिल्ली. सिल्ली कॉलेज सिल्ली में सोमवार को राष्ट्रीय वित्तीय जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट्स (एनआइएसएम) माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया गया. जिसमें कॉलेज के 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. परीक्षा के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिया गया. मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने कहा कि ऐसी उपलब्धियों से कॉलेज का गौरव बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है. कॉलेज के सचिव डॉ मुकंद चंद्र मेहता ने भी विचार रखे. कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी प्रो हेमलता ने बताया कि प्रतियोगिता चार चरणों में होगी. सोमवार को पहला चरण रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन क्विज कॉलेज से संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के आयोजन में श्यामल कुमार दे, प्रो पवन कुमार भगत, कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >