कोरोना से जंग : दूसरे राज्यों ने झारखंड के फंसे लोगों की व्यवस्था के एवज में राशि लेने से किया इनकार

Updated at : 29 Mar 2020 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना से जंग : दूसरे राज्यों ने झारखंड के फंसे लोगों की व्यवस्था के एवज में राशि लेने से किया इनकार

झारखंड के फंसे लोगों के भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था करने के एवज में अन्य राज्यों ने राशि लेने से इंकार कर दिया है. अन्य राज्य अपने खर्च पर फंसे लोगों की राहत का इंतजाम करनेे का भरोसा दिला रहे हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के फंसे लोगों के भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था करने के एवज में अन्य राज्यों ने राशि लेने से इंकार कर दिया है. अन्य राज्य अपने खर्च पर फंसे लोगों की राहत का इंतजाम करनेे का भरोसा दिला रहे हैं. झारखंड ने देश के दूसरे राज्यों में लाॅकडाउन के कारण फंस गये लोगों की मदद के लिए नोडल अफसर बना कर जिम्मेवारी सौंपी है. यह नोडल अफसर राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं.

कुल 15 नोडल अफसरों को देश के सभी राज्यों में फंसे लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी दी गयी है. नोडल अफसरों के पास रोज 50 से 80 फोन विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों की ओर से आ रहे हैं. ज्यादातर लोग झारखंड वापसी का आग्रह करते हैं. नोडल अफसर लोगों को समझा रहे हैं कि वर्तमान परिस्थितियों में तुरंत वापसी संभव नहीं है. उसी जगह पर लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था में मदद की जा सकती है.

उसके बाद नोडल पदाधिकारी संबंधित राज्य के संबंधित जिले में जिम्मेवार पदाधिकारियों से बात कर सुनिश्चित करते हैं कि वहां फंसे राज्य के लोगों को खाने और रहने की परेशानी न हो. व्यक्तिगत रूप से फोन कर यह मालूम किया जा रहा है कि फंसे लोगों को मदद मिल रही है या नहीं. अन्य राज्यों के पदाधिकारियों से बात करते हुए नोडल अफसर उनको यह भी बताते हैं कि झारखंड के लोगों के खाने-पीने में खर्च की जानेवाली राशि झारखंड सरकार देगी. हालांकि, संबंधित राज्यों के अफसरों ने अब तक राशि की आवश्यकता नहीं बतायी है. राशि लेने से भी इंकार किया है. सभी राज्य अपने मद से ही झारखंड के लोगों के खाने-पीने का इंतजाम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola