Kal ka Mausam: झारखंड में 3 दिन तक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal ka Mausam: झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आइए, आपको बताते हैं कि झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal ka Mausam: झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. कहा है कि 10 से 12 सितंबर तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

झारखंड में 3 डिग्री तक घटेगा अधिकतम तापमान

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 2 से 3 दिन के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद 2 दिनों तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

10 सितंबर को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा-वज्रपात

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा. उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. झारखंड के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी उन्होंने जताई है.

इन 6 जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर वर्षा का अनुमान

झारखंड के पश्चिमी भाग में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले आते हैं. इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही लोगों से सावधान एवं सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि कल झारखंड के इन 6 जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है.

Also Read : Kal Ka Mausam: 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

ओडिशा पहुंचा बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब ओडिशा पहुंच चुका है. इसका आंशिक असर झारखंड में देखा जा रहा है. इस गहरे अवदाब की वजह से झारखंड में पुरवैया हवाएं चल रहीं हैं. इसकी रफ्तार थोड़ी बढ़ गई है. झारखंड में सोमवार को 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं.

आज ही पुरी के पास ओडिशा तट को पार करेगा डीप डिप्रेशन

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि इस गहरे अवदाब यानी डीप डिप्रेशन के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 9 सितंबर को ही पुरी के पास ओडिशा तट को पार करने की संभावना है. इसके बाद, अगले 2 दिनों के दौरान इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. यह गहरा अवदाब विशाखापत्तनम और गोपालपुर में डॉपलर मौसम रडार की निरंतर निगरानी में है.

Also Read

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से झारखंड आ रहा डीप डिप्रेशन, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather: कमजोर रहा मानसून, जानें झारखंड में कब होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में 4 दिन तक होगी भारी बारिश, जारी हुई चेतावनी

Ranchi Ka Mausam: रांची में आज एक से दो बार होगी बारिश, जानें कितना रहेगा उच्चतम तापमान

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >