Weather Update: इतना गर्म रहा झारखंड, ऐसी है मॉनसून की रफ्तार

Updated at : 28 May 2020 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Update: इतना गर्म रहा झारखंड, ऐसी है मॉनसून की रफ्तार

jharkhand weather, monsoon: रांची : झारखंड का उत्तरी-पश्चिमी भाग पिछले हफ्ते सबसे गर्म रहा. इस इलाके में सप्ताह के अंतिम दिनों में लू का प्रकोप रहा और तापमान 30 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड का उत्तरी-पश्चिमी भाग पिछले हफ्ते सबसे गर्म रहा. इस इलाके में सप्ताह के अंतिम दिनों में लू का प्रकोप रहा और तापमान 30 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

Also Read: Cyclone Amphan: दीघा-हटिया के बीच टकराया ‘अम्फान’, तो झारखंड में दिखा ऐसा असर, ओड़िशा में गुमला-पलामू के 27 मजदूर फंसे

मौसम विभाग ने गुरुवार (28 मई, 2020) को 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमौन जारी किया, जिसमें कहा है कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी-मध्य अरब सागर में 31 मई, 2020 तक निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है, जो इस बात का संकेत है कि दक्षिण-पूर्व मॉनसून अपने समय पर यानी 1 जून, 2020 को केरल के तट पर दस्तक दे सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भागों, मालदीव-कोमोरिन के कुछ इलाकों के साथ-साथ अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो चुका है. आने वाले 48 घंटे में मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी यह सक्रिय हो जायेगा.

Also Read: Weather Today: आ गयी मौसम विभाग की चेतावनी, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में 2-3 घंटे में शुरू होगी बारिश

मौसम विभाग ने 29 मई से 11 जून तक के एक पखवाड़े के पूर्वानुमान को दो भागों में बांटा है. 29 मई से 4 जून तक के लिए जारी अपने अनुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान झारखंड के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है. वहीं, दूसरे हफ्ते में यानी 5 जून से 11 जून के बीच अधिकतर जगहों पर सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है.

तापमान को लेकर भी एक पखवाड़े के पूर्वानुमान को हिस्सों में बांटा गया है. इसमें कहा गया है कि 29 मई से 4 जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य यानी 31 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं दूसरे हफ्ते (5 जून से 11 जून) तक का तापमान 32 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जो सामान्य से कम है.

Also Read: Weather: बदल गया रांची का मौसम, आ गयी नयी चेतावनी, जानें क्या है आपके शहर का हाल

विभाग ने कहा है कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे ही रहेगा. 29 मई से 4 जून के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों का न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि 5 जून से 11 जून के बीच यह 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि पिछले सप्ताह प्रदेश का न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ा और प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से लेकर सामान्य से कुछ कम रहा. इसी तरह अधिकतम तापमान सामान्य से कम था, जो धीरे-धीरे बढ़कर सामान्य और फिर सामान्य से अधिक हो गया.

Also Read: हजारीबाग में 24 घंटे में 98.2 मिमी बारिश, 2.5 सेमी तक के ओले गिरे, मौसम विभाग ने फिर जारी की बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि पिछले सप्ताह राज्य में 6.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस दौरान होने वाली सामान्य बारिश 12.3 मिमी से कम है. यानी इस दौरान 49 फीसदी कम वर्षा हुई. पूरे प्रदेश की बात करें, तो 24 जिलों में से एकमात्र जिला में बहुत अधिक बारिश हुई. 2 जिलों में अधिक बारिश हुई, 3 जिलों में सामान्य, 7 जिलों में कम, 4 जिलों में बहुत कम और 8 जिलों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई.

मौसम केंद्र का बुलेटिन बताता है कि इस वर्ष प्री मॉनसून के दौरान 207.2 मिमी वर्षा हुई. 1 मार्च से 28 मई, 2020 के बीच आमतौर पर 78.1 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार सामान्य से बहुत अधिक करीब 165 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई. इस दौरान सभी 24 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola