IMD Alert: झारखंड के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन, आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert: झारखंड के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आज दिखेगा. मौसम विभाग ने झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

IMD Alert: झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इस कारण रविवार को पूरे राज्य में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है.

मानसून की गति होगी थोड़ी धीमी

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर एक-दो दिन ही रहेगा. इसके बाद मानसून की गति थोड़ी धीमी हो जायेगी.राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश नेतरहाट में हुई. यहीं करीब 75 मिमी बारिश हुई.

  • मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, कई क्षेत्रों में वज्रपात की भी आशंका
  • पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर बारिश नेतरहाट में हुई

चाईबासा में 40 मिलीमीटर से अधिक वर्षा

इसके अतिरिक्त लातेहार, तिलैया, डुमरी, चाईबासा में भी 40 मिमी से अधिक बारिश हुई. झारखंड की राजधानी रांची में भी 36 मिमी बारिश हुई है. बारिश और बादल के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेसि के आसपास रह रहा है.

पूरे झारखंड में अब तक 161.1 मिमी बारिश

राज्य में एक जून से अब तक करीब 161.1 मिमी बारिश हुई है. यह सामान्य से करीब 49 फीसदी कम है. राज्य में अब तक 316 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. कई जिलों में बारिश कम होने से खेती-बारी का काम भी प्रभावित है.

Also Read

Weather Alert: झारखंड के 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Jharkhand Weather Forecast : रांची का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, दक्षिणी हिस्सों में कल बदलेगा मौसम

Weather Forecast: झारखंड में सामान्य से अधिक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा अगले 15 दिन का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >