32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand News Coronavirus : प्रति मिलियन टेस्ट में झारखंड राष्ट्रीय औसत से आगे, टीपीएम का राष्ट्रीय औसत 48501, जबकि झारखंड का 48725 है

प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना टेस्ट (टेस्ट पर मिलियन या टीपीएम) के मामले में झारखंड राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गया है. 21 सितंबर को एक ही दिन में 65,996 टेस्ट कर झारखंड टीपीएम में राष्ट्रीय औसत को पार कर गया है.

रांची : प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना टेस्ट (टेस्ट पर मिलियन या टीपीएम) के मामले में झारखंड राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गया है. 21 सितंबर को एक ही दिन में 65,996 टेस्ट कर झारखंड टीपीएम में राष्ट्रीय औसत को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीपीएम का राष्ट्रीय औसत इस समय 48501 है, जबकि झारखंड का 48725 हो गया है. राष्ट्रीय औसत से 200 से अधिक टेस्ट यहां हो रहे हैं. देश में अब तक 65325779 टेस्ट हो चुके हैं. वहीं झारखंड में 22 सितंबर को दिन के 10 बजे तक 1837658 टेस्ट हो चुके हैं.

Also Read: Coronavirus Jharkhand News : 24 घंटे में कोरोना से 15 की मौत, 1207 नये पॉजिटिव मिले

मृत्यु दर में भी राष्ट्रीय औसत से झारखंड का औसत कम है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में यह 0.87 प्रतिशत है. वहीं रिकवरी रेट में भी राष्ट्रीय औसत के लगभग बराबर है. झारखंड का रिकवरी रेट 80.56 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्र का 80.90 प्रतिशत है.

क्या कहते हैं स्वास्थ्य सचिव : स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि यह पहला मौका है जब टेस्ट के मामले में झारखंड ने राष्ट्रीय औसत को न केवल पा लिया है, बल्कि उससे आगे निकल गया है. टेस्ट की गति को और तेज करना है. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हो, ताकि संक्रमितों की पहचान कर नयी जगहों पर संक्रमण फैलने से रोका जा सके. मृत्यु दर में भी राष्ट्रीय औसत से झारखंड का औसत कम है

Also Read: Jharkhand Vidhansabha Monsoon Session : नियोजन नीति को लेकर पक्ष-विपक्ष में तकरार, हेमंत सोरेन ने कहा- भाजपा सरकार ने राज्य को दो हिस्से में बांटा
जिलों में टेस्ट और संक्रमितों की संख्या (22 सितंबर सुबह 10 बजे तक)

जिला कुल संक्रमित कुल टेस्ट टीपीएम

बोकारो 3434 106944 45336

चतरा 1112 63376 53148

देवघर 2177 86377 50585

धनबाद 4561 126946 41363

दुमका 903 67013 44338

पूर्वी सिंहभूम 12681 167412 63872

गढ़वा 1810 70442 46562

गिरिडीह 2907 119337 42659

गोड्डा 1272 66332 44213

गुमला 1520 61105 52075

हजारीबाग 3041 86322 43514

जामताड़ा 693 43806 48456

खूंटी 1256 36159 59601

कोडरमा 2643 56156 68443

लातेहार 1371 48487 58404

लोहरदगा 1003 23221 43958

पाकुड़ 651 55396 53849

पलामू 2356 87299 39408

रामगढ़ 3236 57272 52742

रांची 15883 157199 47186

साहिबगंज 1196 55211 41963

सरायकेला 2506 66919 55003

सिमडेगा 1512 42236 61549

प. सिंहभूम 3017 86731 50486

झारखंड 72741 1837658 48725

राष्ट्रीय औसत के सामने झारखंड

पैरामीटर झारखंड भारत

कुल टेस्ट 1837658 65325779

टीपीएम 48725 48501

पॉजिटिविटी रेट प्रतिशत 2.10 7.7

रिकवरी रेट प्रतिशत 80.56 80.90

Post by : Pritish Sahay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें