बी फार्मा में पुत्र के एडमिशन कराने के नाम पर अधिवक्ता से 4़ 5 लाख की ठगी

Published at :10 Apr 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
बी फार्मा में पुत्र के एडमिशन कराने के नाम पर अधिवक्ता से 4़ 5 लाख की ठगी

अधिवक्ता कुमुद रंजन प्रसाद के पुत्र का बी फार्मा में एडमिशन कराने के नाम पर जमशेदपुर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट चलाने वाले जयदीप चक्रवर्ती ने 4़ 5 लाख रुपये की ठगी कर ली.

विज्ञापन

रांची. हिनू के साकेत नगर निवासी अधिवक्ता कुमुद रंजन प्रसाद के पुत्र का बी फार्मा में एडमिशन कराने के नाम पर जमशेदपुर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट चलाने वाले जयदीप चक्रवर्ती ने 4़ 5 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में अधिवक्ता ने एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनके पुत्र ने विवेकानंद विद्यालय सेक्टर दो से 12 वीं पास किया है. उसके बाद जयदीप का फोन आया कि हमारा इंस्टीट्यूट विभिन्न काॅलेजों में बच्चे का एडिमशन कराता है. अपका पुत्र मैथ में फेल है, इसलिए उसका एडमिशन इंजीनियरिंग में नहीं होगा. हमलोग उसका एडमिशन बी फार्मा में करा देंगे. उन्होंने एक यूनिवर्सिटी का नाम बताया और कहा कि इसके लिए 4़ 5 लाख रुपये डोनेशन देना होगा. बाद में उसने सारा सर्टिफिकेट का पीडीएफ लिया और एडमिशन का स्लिप भेज दिया. बताया कि अभी दो साल ऑनलाइन क्लास होगा. मेरे पुत्र ने क्लास भी किया और दो सेमेस्टर पास कर गया. लेकिन बाद में डायमंड हार्बर यूनिवर्सिटी से काॅल आया कि आपका सर्टिफिकेट फर्जी है. आपको लीगल नोटिस भेजा जायेगा. इसके बाद पता चला कि जयदीप चक्रवर्ती ने हमारे साथ धोखाधड़ी की है. अधिवक्ता कुमुद रंजन प्रसाद ने रांची पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola