नयी दिल्ली : सुखदेव भगत को आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. पूर्व विधायक और प्रमुख आदिवासी नेता सुखदेव भगत झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर प्रदीप बालमुचु का स्थान लेंगे.
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आज यहां यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भगत की नियुक्ति के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.