मयूरहंड. रांची सदर थाना पुलिस ने एकतारा निवासी अंकित कुमार सिंह (पिता यशवंत सिंह) के घर से चोरी की बाइक (जेएच01ए/6838) बरामद की. उक्त बाइक 10 जुलाई को रांची से चोरी हुई थी. मयूरहंड के थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान व रांची सदर थाना के एसआइ अनंत सिंह ने छापामारी कर बाइक बरामद की. बाइक के मालिक का नाम बताने से पुलिस ने इंकार कर दिया है. मनसा पूजा संपन्नइटखोरी. प्रखंड में मनसा पूजा संपन्न हो गयी. बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया. लोगांे ने नम आंखों से मनसा माता को विदाई दी. इससे पहले पूर्णाहुति हवन किया गया.