चुनाव परिणाम आने के बाद से दोपहर का खाना नहीं खा रहे लालू प्रसाद, डॉक्टर हैं चिंतित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 1:00 AM
रांची : रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद पिछले दो दिनों से दोपहर का खाना नहीं खा रहे हैं. दोपहर का खाना छोड़ने के बाद इलाज कर रहे डॉक्टरों काे उन्हें इंसुलिन व दवा देने मेें परेशानी हो रही है. सुबह का नाश्ता करने के बाद वह सीधे रात […]
रांची : रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद पिछले दो दिनों से दोपहर का खाना नहीं खा रहे हैं. दोपहर का खाना छोड़ने के बाद इलाज कर रहे डॉक्टरों काे उन्हें इंसुलिन व दवा देने मेें परेशानी हो रही है. सुबह का नाश्ता करने के बाद वह सीधे रात काे खाना खा रहे हैं. डॉक्टर उनको समझाने मेेें लगे हैं कि मधुमेह के मरीज को खाने में ज्यादा समय का अंतराल नहीं रखना चाहिए. भूखे पेट रहने से इंसुलिन का लेवल घट जायेगा, जिससे परेशानी बढ़ जायेगी. इसके बावजूद लालू प्रसाद मान नहीं रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










