रांची : लोगों की आवाज बनें कार्यकर्ता : सुदेश

Updated:
विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पार्टी में कार्यकर्ताअों की जिम्मेदारी अहम होती है. वे जिस भी गांव से आते हैं, वहां के आम आदमी की आवाज बन कर काम करें. इस राह पर चलनेवाला कार्यकर्ता ही आगे चल कर लीडर बनता है. पार्टी व जनता के […]

विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पार्टी में कार्यकर्ताअों की जिम्मेदारी अहम होती है. वे जिस भी गांव से आते हैं, वहां के आम आदमी की आवाज बन कर काम करें. इस राह पर चलनेवाला कार्यकर्ता ही आगे चल कर लीडर बनता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पार्टी व जनता के बीच नेतृत्व करने की उसकी क्षमता बढ़ती है. गांवों की समस्या के समाधान व समेकित विकास की रूपरेखा खींचने में भी एक साधारण कार्यकर्ता शासन-प्रशासन के बीच असाधारण कार्य दिखा सकता है.

श्री महतो ने उक्त बातें कांके रोड स्थित अपने आवास पर राहे प्रखंड के सैकड़ों युवाओं के आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के दाैरान कही. इस अवसर पर पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, हसन अंसारी, बनमाली मंडल, सुकरा सिंह मुंडा, अमजद अली, आदिल अजीम, मोहसिन खान, डॉ देवशरण भगत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola