रांची : सड़क किनारे नर्सरी लगानेवालों के पौधे जब्त, 5600 जुर्माना वसूला
Updated at : 30 Oct 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को कचहरी चौक से लेकर नागाबाबा खटाल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सड़क किनारे फल व फूल के पौधे बेचने वाले एक दर्जन से अधिक दुकानदारों के पौधे जब्त कर लिये गये. वहीं, सड़क किनारे चूल्हा बनाकर दुकान लगाने वालों के […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को कचहरी चौक से लेकर नागाबाबा खटाल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान सड़क किनारे फल व फूल के पौधे बेचने वाले एक दर्जन से अधिक दुकानदारों के पौधे जब्त कर लिये गये. वहीं, सड़क किनारे चूल्हा बनाकर दुकान लगाने वालों के चूल्हे तोड़ दिये गये. निगम की टीम ने इस दौरान सड़क पर डाभ बेचने वाले दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला. अभियान में कुल 5600 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर सौरभ कुमार कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




