बचायें पहाड़ी मंदिर : पहाड़ी से फ्लैग पोल को शिफ्ट किया जाये

Updated at : 24 Oct 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
बचायें पहाड़ी मंदिर : पहाड़ी से फ्लैग पोल को शिफ्ट किया जाये

बिंदुल वर्मा, रांची रांची पहाड़ी पर अब और बोझ न डाला जाये. अगर पहाड़ी को बचाना है, तो यहां से फ्लैग पोल को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाना चाहिए. यहां सांसद निधि से हॉल भी बनाया गया था, जिसे तोड़ दिया गया है. इसमें आमजनों का पैसा लगा था. इसे तोड़ने में डेढ़ वर्ष […]

विज्ञापन
बिंदुल वर्मा, रांची
रांची पहाड़ी पर अब और बोझ न डाला जाये. अगर पहाड़ी को बचाना है, तो यहां से फ्लैग पोल को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाना चाहिए. यहां सांसद निधि से हॉल भी बनाया गया था, जिसे तोड़ दिया गया है.
इसमें आमजनों का पैसा लगा था. इसे तोड़ने में डेढ़ वर्ष लगे. यह हॉल बाहर से आनेवाले लोगों के लिए आरामगाह था. इस हॉल का पुनर्निर्माण कराया जाये, ताकि यहां आनेवाले श्रद्धालु यहां बैठ कर आराम कर सकें. पहले पहाड़ी में प्रतिदिन की आय लिखी जाती थी, लेकिन आज ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. पहाड़ी से सारी सूचनाओं को हटा दिया गया है.
पहाड़ी मंदिर में दान राशि काफी आती हैं, एक राष्ट्रीकृत बैंक का काउंटर पहाड़ी पर लगाये जाये और दान राशि बैंक के जरिये ही ली जाये. पहाड़ी में चारों ओर हरियाली रहे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये जायें. पहाड़ी में औषधीय पौधे भी लगाये जायें. पहाड़ी मंदिर के खाते को प्रतिदिन अपडेट किया जाये. इसकी मॉनिटरिंग उपायुक्त और एसडीओ के स्तर पर हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola