राज्य भर में बनाये जायेंगे 46 कोल्ड रूम व 14 कोल्ड स्टोरेज

Updated at : 26 Jul 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य भर में बनाये जायेंगे 46 कोल्ड रूम व 14 कोल्ड स्टोरेज

मंत्री ने दी जानकारी. कृषि उत्पादों का हो सकेगा भंडारण रांची : कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए राज्य भर में 46 कोल्ड रूम बनने हैं. इनमें से प्रत्येक की लागत 32.43 लाख होगी. सभी जिलों में बनने वाले कोल्ड रूम में बिजली व जेनरेटर की सुविधा होगी. सहकारिता प्रभाग के तहत लैंप्स-पैक्स समितियों के […]

विज्ञापन
मंत्री ने दी जानकारी. कृषि उत्पादों का हो सकेगा भंडारण
रांची : कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए राज्य भर में 46 कोल्ड रूम बनने हैं. इनमें से प्रत्येक की लागत 32.43 लाख होगी. सभी जिलों में बनने वाले कोल्ड रूम में बिजली व जेनरेटर की सुविधा होगी. सहकारिता प्रभाग के तहत लैंप्स-पैक्स समितियों के माध्यम से सभी कोल्ड रूम का निर्माण होगा. वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसके लिए फंड मुहैया कराया जायेगा. इसके अलावा लैंप्स-पैक्स में कुल 697 गोदाम का निर्माण भी होना है.
गत वित्तीय वर्ष में आवंटित करीब 114 करोड़ की रकम से इन पर काम हो रहा है. इसके अलावा राज्य भर में 14 कोल्ड स्टोरेज भी बनेंगे. इनमें से हर एक की क्षमता 5000 मीट्रिक टन होगी. यह जानकारी कृषि व सहकारिता मंत्री रणधीर सिंह ने दी. वह अपने कार्यालय कक्ष में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि एक कोल्ड स्टोरेज पर अौसतन 7.72 करोड़ रुपयेखर्च होंगे.
कोल्ड रूम व कोल्ड स्टोरेज कहां-कहां
किस जिले में कोल्ड रूम कहां-कहां : रांची (कांके, बुढ़मू, सिल्ली व चान्हो), जमशेदपुर (जमशेदपुर, पटमदा, घाटशिला व चाकुलिया), सरायकेला-खरसांवा (चांडिल), रामगढ़ (गोला), कोडरमा (कोडरमा व मरकच्चो), बोकारो (चंदनकियारी), धनबाद (गोविंदपुर), देवघर (पालाजोरी, सारठ व सारवां), खूंटी (बुंडू, बेड़ो व सोनाहातू), लोहरदगा (कुड़ु), गुमला (सिसई व घाघरा), पूर्वी सिंहभूम (हाटगम्हरिया व चक्रधरपुर), लातेहार (मनिका), पलामू (चैनपुर, छतरपुर व पैड़वा), गढ़वा (भवनाथपुर), हजारीबाग (ईचाक व बरकट्ठा), चतरा (ईटखोरी), गिरिडीह (गांवा, गांडेय व जमुआ), दुमका (सरैयाहाट), जामताड़ा (जामताड़ा में दो व करमाटांड़), साहेबगंज(साहेबगंज, उधवा व राजमहल), गोड्डा (गोड्डा व पथरगामा) तथा पाकुड़ (पाकुड़िया) में कोल्ड रूम का निर्माण किया जायेगा. कोल्ड स्टोरेज (पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले) : देवघर, गिरिडीह, रांची व गुमला (निर्माण जारी). लोहरदगा, बोकारो, चतरा, जमशेदपुर, पलामू व साहेबगंज (टेंड्र प्रक्रिया शुरू). सिमडेगा, चाईबासा, गोड्डा व गढ़वा (कैबिनेट की स्वीकृति).
रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह से कहा है कि बिरसा कृषि विवि के विकास के प्रति वे गंभीर हैं. वह चाहती हैं कि इस विवि से अधिक से अधिक कृषि वैज्ञानिक देश को प्राप्त हों. इस विवि के अंतर्गत पांच नवसृजित कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य शीघ्र चालू हो, इसके लिए भवन निर्माण में तेजी लायें.
राज्यपाल बुधवार को राजभवन पहुंचे मंत्री रणधीर सिंह से बिरसा कृषि विवि के उत्तरोत्तर विकास के लिए काफी देर तक चर्चा की. उन्होंने पांचों भवनों के निर्माण में खर्च होनेवाली राशि व अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्च की. मंत्री श्री सिंह ने राज्यपाल से कहा कि सरकार इन भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रयासरत है. इसके लिए राशि भी प्रदान कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola