सरकार की फूट डालो अौर राज करो की नीति सफल नहीं होने देंगे : रामेश्वर उरांव
रांची : संथाल हूल दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार क्लब में आयोजित संकल्प सभा में विभिन्न आदिवासी मूलवासी सामाजिक संगठनों व दलों के प्रतिनिधि एकत्र हुए. इस अवसर पर 1855 विद्रोह के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून सहित अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत पांच जुलाई के […]
रांची : संथाल हूल दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार क्लब में आयोजित संकल्प सभा में विभिन्न आदिवासी मूलवासी सामाजिक संगठनों व दलों के प्रतिनिधि एकत्र हुए. इस अवसर पर 1855 विद्रोह के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून सहित अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत पांच जुलाई के बंद का समर्थन भी किया गया. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि संथाल हूल के पीछे कई कारण थे.
आपके शहर में
टैक्स लगाना, अंग्रेजों, जमींदारों, महाजनों का अत्याचार अौर जमीन की लूट. आज रघुवर दास की सरकार भी वैसे ही अत्याचार कर रही है. भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किसलिए किया गया है? जाहिर है कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है. लैंड बैंक बनाया गया है, ताकि पूंजीपतियों को जमीन उपलब्ध करा सके. सरकार की फूट डालो अौर राज करो की नीति सफल नहीं होने देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए