शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा गांव पहुंचे टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन

TV Narendran in Nemra Village: टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन पूर्व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव नेमरा पहुंचे. नरेंद्रन के अलावा कई मंत्री, सांसद, विधायक, ब्यूरोक्रैट के साथ-साथ हजारों आम लोग भी शिबू सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे. दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा.

TV Narendran in Nemra Village: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन रविवार (10 अगस्त) को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे. नेमरा शिबू सोरेन का पैतृक गांव है. टाटा स्टील के सीएमडी ने नेमरा में शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की.

टीवी नरेंद्रन ने पूर्व राज्यसभा सांसद गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

टीवी नरेंद्रन ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस दें. उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोये रखेंगे.

श्रद्धांजलि देने राज्य के कोने-कोने से आये लोग

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव पहुंचे. दूर-दराज से आये इन सभी लोगों ने गुरुजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और संवेदना व्यक्त की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनसेवा को किया याद

नेमरा गांव पहुंचे लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान, उनके जीवन मूल्यों और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया. लोगों ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा की मिसाल थी. कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वे अडिग रहे और कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया.

बिहार, बंगाल, ओडिशा के लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री/विधायक, गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में आम लोग शामिल थे. बिहार, बंगाल और ओडिशा से भी लोग गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा गांव पहुंचे.

इसे भी पढ़ें

Road Accident: रांची में कार-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, हरमू से अरगोड़ा चौक तक जाम

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद तनाव, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अभी जीवन रक्षक प्रणाली पर, ऑपरेशन पर अभी फैसला नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >