रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
रामगढ़ जिला बाल संरक्षण इकाई रामगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गयी.
स्पॉन्सरशिप योजनाओं पर विशेष जोर
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप सहित अन्य संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बिरहोर टोलों सहित अन्य क्षेत्रों में स्पॉन्सरशिप व अन्य योजनाओं को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: कुजू में ई-ऑक्शन कोयले की हाइवा से ढुलाई के विरोध में 26 अगस्त से तोपा परियोजना बंद करने की चेतावनी
वात्सल्य सदन निर्माण का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने जिले में वात्सल्य सदन के निर्माण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में संचालित वात्सल्य धाम, डिवाइन ओंकार मिशन सहित अन्य संस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
संस्थाओं के नियमित निरीक्षण का निर्देश
उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर संस्थाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसके अलावा बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में SIR मामले में 7188 मतदाताओं को नोटिस, दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग
