दुकानदारों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से वार्ता की

Updated at :14 Jul 2015 9:06 PM
विज्ञापन
दुकानदारों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से वार्ता की

15-20 दिनों में उचित कदम उठाया जायेगा : मुकेश फोटो 14गिद्दी4-वार्ता में शामिल मुखिया व अन्य गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी व पीडीएस से जुड़ी कई महिला मंडल की दुकानदारों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा से वार्ता की. मुखिया यशोदा देवी ने उनसे कहा कि डाड़ी […]

विज्ञापन

15-20 दिनों में उचित कदम उठाया जायेगा : मुकेश फोटो 14गिद्दी4-वार्ता में शामिल मुखिया व अन्य गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी व पीडीएस से जुड़ी कई महिला मंडल की दुकानदारों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा से वार्ता की. मुखिया यशोदा देवी ने उनसे कहा कि डाड़ी पंचायत में छह पीडीएस की दुकानें हैं. इन सभी दुकानों में अनाज व केरोसिन का आवंटन समान रूप से करायी जाये. कहा कि एक पीडीएस दुकानदार लालदेव महतो रिकवा गांव के रहने वाले हंै, लेकिन पीडीएस की दुकान रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत में है और अनाज व केरोसिन डाड़ी पंचायत के लाभुकों का आवंटन करते हैं. इससे लाभुकों को परेशानी हो रही है. रितेश महतो की पीडीएस दुकान को गिद्दी सी से हटा कर डाड़ी में करने की मांग की गयी. गिद्दी ग पंचायत की पीडीएस महिला मंडल की दुकानदारों ने भी पंचायत के पीडीएस दुकानों में समान रूप से अनाज व केरोसिन आवंटित करने की मांग रखी. इस पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि 15-20 दिनों के अंदर इस पर उचित कदम उठायेंगे. जो विसंगतियां है, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे. वार्ता में मजदूर नेता सैनाथ गंझू, सेवालाल महतो, राजकुमार लाल, मंजूर अली, सरस्वती, लक्ष्मी, विकास, प्रगति सहित कई महिला मंडल की महिलाएं शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola