मतदाताओं के समर्थन के लिए आभार : सुनीता चौधरी

Updated at : 14 Dec 2019 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं के समर्थन के लिए आभार : सुनीता चौधरी

रामगढ़ : आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता ने हम पर अटूट भरोसा व विश्वास किया है. उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं ने […]

विज्ञापन

रामगढ़ : आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता ने हम पर अटूट भरोसा व विश्वास किया है. उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं ने दिन -रात एक कर जनता को आजसू पार्टी के पक्ष में जागरूक किया.

इसके कारण ही मतदाताओं का समर्थन आजसू पार्टी को मिला है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ का विकास रुकने वाला नहीं है. रामगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा. उन्होंने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर मतदाता, जिला पुलिस प्रशासन व चुनाव आयोग को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola