हादसे में पांच घायल

Updated at : 05 Dec 2019 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में पांच घायल

पतरातू : पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातू व शहीद भगत सिंह चौक के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना डीएवी पब्लिक स्कूल के पास हुई. गैस सिलिंडर लदा एक टेंपो बिरसा मार्केट की ओर जा रहा था. इसी क्रम में डीएवी स्कूल के पास […]

विज्ञापन

पतरातू : पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातू व शहीद भगत सिंह चौक के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये.

पहली घटना डीएवी पब्लिक स्कूल के पास हुई. गैस सिलिंडर लदा एक टेंपो बिरसा मार्केट की ओर जा रहा था. इसी क्रम में डीएवी स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दिया. इसमें टेंपो सवार मो एजाज, बलराम व शमशेर आलम घायल हो गये. दूसरी घटना में शहीद भगत सिंह चौक के पास हुई.

रांची बुढ़मू के नितेश मुंडा, दीपक लोहरा व विशाल मुंडा बाइक से सयाल जा रहे थे. शहीद भगत सिंह चौक के पास गिर कर दोनों घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola