आरपीएफ की मुस्तैदी से कोयला चोरी में आयी कमी

पतरातू : आरपीएफ हाजीपुर जोन के आइजी रवींद्र वर्मा ने मंगलवार को पतरातू आरपीएफएस का दौरा किया. आरपीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. आइजी ने आरपीएसएफ के बैरक, कार्यालय, किचन रूम, शौचालय का निरीक्षण किया. बैरक में साफ-सफाई से प्रसन्न होकर आइजी ने 10 हजार रुपये इनाम के रूप में आरपीएसएफ के […]
पतरातू : आरपीएफ हाजीपुर जोन के आइजी रवींद्र वर्मा ने मंगलवार को पतरातू आरपीएफएस का दौरा किया. आरपीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. आइजी ने आरपीएसएफ के बैरक, कार्यालय, किचन रूम, शौचालय का निरीक्षण किया. बैरक में साफ-सफाई से प्रसन्न होकर आइजी ने 10 हजार रुपये इनाम के रूप में आरपीएसएफ के जवानों को दिया.
उन्होंने आरपीएसएफ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आरपीएफ व आरपीएसएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की. उन्होंने जवानों की समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. उन्होंने उग्रवाद क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अधिकारियों आैर जवानों को सतर्कता बरतने को कहा. श्री वर्मा ने कहा कि बंद के दौरान जिस स्टेशन पर ड्यूटी के लिए भेजा जाता है, वहां के स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बैठा कर कार्य करना है.
रेल यात्रियों की रक्षा के साथ उनकी सामान की सुरक्षा करना भी ट्रेन में स्कॉर्ट करने वाले अधिकारी व जवान की जिम्मेवारी है. रेलवे बोर्ड से आदेश पारित किया गया है कि रनिंग रूम में जो सुविधाएं उपलब्ध हैं, वैसी ही सुविधाएं बैरक में उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर आरपीएफ पतरातू इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, बरकाकाना के इंस्पेक्टर एन मांझी, एएससी बरकाकाना ऋषि पांडेय, उपनिरीक्षक एसवी सिंह, कंपनी कमांडर हिमांशु कुमार हेमंत, सीआइबी बरकाकाना मनोज होरो, रोहित कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




