अस्पतालों में नहीं है एंटी रैबीज वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन

हैदरनगर : सरकारी अस्पताल में सांप व कुत्ता के काटने के बाद पड़ने वाली एंटी रैबीज वैक्सीन व एंटी वेनस स्नैक उपलब्ध नहीं है. इस कारण पीड़ितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह वैक्सीन न तो अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद व न ही पीएचसी हैदरनगर में उपलब्ध है. जबकि इन दिनों कुत्ता […]

विज्ञापन

हैदरनगर : सरकारी अस्पताल में सांप व कुत्ता के काटने के बाद पड़ने वाली एंटी रैबीज वैक्सीन व एंटी वेनस स्नैक उपलब्ध नहीं है. इस कारण पीड़ितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह वैक्सीन न तो अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद व न ही पीएचसी हैदरनगर में उपलब्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जबकि इन दिनों कुत्ता काटने के मामले काफी बढ़ गये हैं. आये दिन कई लोग इन अस्पतालों में वैक्सीन के लिए आते हैं. वहीं सर्प दंश से प्रभावित लोगों के लिए झाड़फूंक ही एक मात्र साधन है. सांप के डंसने के बाद पड़ने वाली वैक्सीन भी दोनों अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है. इस संबंध में हैदरनगर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों वैक्सीन गत छह माह से अस्पताल के भंडार में उपलब्ध नहीं है. इसकी लगातार मांग की जाती रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola