मेदिनीनगर : खत्म हुआ भय, निकला विश्वास और विकास का सूर्य, गांव लौट रहे लोग

अजीत मिश्रा, मेदिनीनगर : आ अब घर लौट चलें…, कुछ ऐसा ही हुआ है. आज के दौर में यकीन कर पाना मुश्किल है. लोग कहते हैं कि खेती किसानी अब लाभ का सौदा नहीं है. बड़ी मुश्किल होती है, पर अपना गांव हो, पास में जमीन हो और मेहनत करने का जज्बा हो, तो यकीन […]
अजीत मिश्रा, मेदिनीनगर : आ अब घर लौट चलें…, कुछ ऐसा ही हुआ है. आज के दौर में यकीन कर पाना मुश्किल है. लोग कहते हैं कि खेती किसानी अब लाभ का सौदा नहीं है. बड़ी मुश्किल होती है, पर अपना गांव हो, पास में जमीन हो और मेहनत करने का जज्बा हो, तो यकीन मानिये बहुत कुछ बदल सकता है.
इसी बदलाव की कहानी गढ़ रहे है हरिहरगंज के सरसोत गांव के शेर बब्बर सिंह. जो 23 वर्षों के बाद अपने गांव लौट आये हैं. वह बाहर काम करते थे. इच्छा होती थी गांव आने की. लेकिन उम्मीद छोड़ चुके थे. उम्मीद टूटने का कारण था भय का वातावरण. हरिहरगंज का सरसोत इलाका उग्रवादियों के कब्जे में था.
या यूं कहे कि यहां माओवादियों की समांतर सरकार चल रही थी, तो कोई गलत नहीं. वातावरण ऐसा बन चुका था, जिसमें लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी वह गांव लौटेंगे.
लेकिन असंभव दिखने वाला काम संभव हुआ. अब वही गांव जहां पहले गये वर्षों हो गये थे, वहां सामान्य जीवन बहाल हो गयी और शहर में काम कर रहे शेर बब्बर लौटकर न सिर्फ खेतीबारी कर रहे हैं. बल्कि शहर से ज्यादा अपने गांव में सुकून महसूस कर रहे हैं.
शेर बब्बर की कहानी सुनकर आपके मन में यह सवाल उठना भी स्वाभाविक है कि आखिर यह हुआ कैसे. शेर बब्बर की कहानी तो एक बानगी मात्र है. हरिहरगंज के पथरा इलाके में पिकेट का खुलना इलाके में सूरज उगने के समान था. जैसे भय का वातावरण दूर होकर सुरक्षा का माहौल कायम हो गया. पुलिस लोगों को विश्वास दिलाने में सफल रही.
अब यहां आप सुकून से रह सकते हैं. इसमें पलामू पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा की भूमिका काफी अहम रही है. उन्होंने न सिर्फ लोगों को विश्वास में लिया. बल्कि स्वयं गांव का दौरा कर लोगों को प्रेरित किया. सुरक्षा का भरोसा दिलाया. जिस पर लोगों ने यकीन किया और वातावरण बदल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




