भू-माफियाओं पर अवैध कब्जा का आरोप भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने आयुक्त को लिखा पत्र

साहिबगंज : भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज पासवान ने संतालपरगना के आयुक्त को पत्र लिखकर रैयती व सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है. जिक्र है कि साहिबगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय से सटी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. आदिवासी पहाड़िया की जमीन जो कि खेतीयुक्त है. रैयत जो […]
साहिबगंज : भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज पासवान ने संतालपरगना के आयुक्त को पत्र लिखकर रैयती व सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है. जिक्र है कि साहिबगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय से सटी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. आदिवासी पहाड़िया की जमीन जो कि खेतीयुक्त है.
रैयत जो कि मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है. को भू-माफियाओं ने जबरन कब्जा कर लिया है. अवैध खनन से पहाड़ विलुप्त हो चुके हैं. कुछ दिनों पूर्व में डीसी ने इस ओर कदम उठाया था. नतीजा एसडीओ और सीओ ने भू-माफिया द्वारा बांस के टाटी व ईंट बालू को जब्त कर थाना में रखा था. उन्होंने आयुक्त से इस दिशा में कारगर कदम उठाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




