बीइइओ पर रुपये मांगने व प्रताड़ित करने का आरोप

हिरणपुर : पारा शिक्षिका रोजमेरी मरांडी ने बीइइओ राजेंद्र प्रसाद पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व अवैध राशि मांगने को लेकर थाना में लिखित शिकायत की है. दिये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि वह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में कार्यरत हैं. बीते दिसंबर 2015 व जून 2016 का मानदेय बीइइओ द्वारा नहीं […]
हिरणपुर : पारा शिक्षिका रोजमेरी मरांडी ने बीइइओ राजेंद्र प्रसाद पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व अवैध राशि मांगने को लेकर थाना में लिखित शिकायत की है. दिये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि वह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में कार्यरत हैं. बीते दिसंबर 2015 व जून 2016 का मानदेय बीइइओ द्वारा नहीं दिया जा रहा है. मानदेय भुगतान के लिए बीइइओ ने शुल्क की मांग की है. साथ ही जातिसूचक गाली व अभद्र व्यवहार भी किया है.
मामले को लेकर बीइइओ ने कहा कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. निरंतर अनुपस्थिति के कारण दिसंबर माह के मानदेय पर रोक लगा दी गयी है. उन्होंने बताया कि बीते दिनों पारा शिक्षिका के पति के साथ अन्य 5-6 व्यक्तियों द्वारा कार्यालय में आ कर गाली-गलौज किया गया. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को लिखित रूप से दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




