गांवों में गंदगी से फैल रहा डयरिया
Updated at : 11 Aug 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

कहर . पाकुड़ के विभिन्न गांवों में सैकड़ों लोग डायरिया की चपेट में पाकुड़ व लिट्टीपाड़ा के जिन इलाकों में डायरिया अपना पांव पसार रहा है वहां गंदगी का अंबार है. अब तक सात लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग दिन रात हाथ पांव पीट रहा है. गांवों में शिविर लगा कर इलाज किया जा […]
विज्ञापन
कहर . पाकुड़ के विभिन्न गांवों में सैकड़ों लोग डायरिया की चपेट में
पाकुड़ व लिट्टीपाड़ा के जिन इलाकों में डायरिया अपना पांव पसार रहा है वहां गंदगी का अंबार है. अब तक सात लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग दिन रात हाथ पांव पीट रहा है. गांवों में शिविर लगा कर इलाज किया जा रहा है. लेकिन गंदगी अब भी बरकरार है.
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा चटकम गांव में गंदगी का ढ़ेर है. यहां तक कि गांव की सड़कों में घरों का गंदा पानी बह रहा है. आश्चर्य की बात है कि अधिकतर डायरिया पीड़ित गांव के लोग झरना का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.
जबकि ग्रामीणों द्वारा पीएचइडी विभाग को कई बार चापानल लगाने एवं खराब पड़े चापानलों को मरम्मत कराने की भी मांग की गई है. परंतु पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ग्रामीणाें की बातों को अनसुनी कर रहे हैं. इसके अलावे भी कई गांव ऐसे हैं जो डायरिया की चपेट में आ गये हैं. वहां भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है. गंदे पानी पीकर लोग प्यास बुझाते हैं. लेकिन ना तो कभी नेताओं ने ध्यान दिया ना ही जिला प्रशासन ने. आज नतीजा सबके सामने है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




