लिट्टीपाड़ा के चटकम गांव में पसरी गंदगी, इससे संक्रमित हो रहे लोग.
Updated at : 11 Aug 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित गांवों में 24 घंटे लगा है स्वास्थ्य विभाग लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा के डायरिया पीड़ित गांव बड़ा चटकम गांव में बुधवार को डॉ मनीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. गांव में दर्जनों डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया. श्री सिन्हा ने कहा कि उक्त गांव में 24 […]
विज्ञापन
पीड़ित गांवों में 24 घंटे लगा है स्वास्थ्य विभाग
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा के डायरिया पीड़ित गांव बड़ा चटकम गांव में बुधवार को डॉ मनीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. गांव में दर्जनों डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया. श्री सिन्हा ने कहा कि उक्त गांव में 24 घंटे तक शिविर लगाये जायेंगे. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ आरके मेहरोत्रा द्वारा धुमसी पहाड़ के दर्जनों डायरिया पीड़ितों का इलाज कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में डायरिया से निबटने के लिए मुकम्मल दवा की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा साफ-सफाई पर लोगों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से बासी भोजन, जल को उबाल कर पीने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




