पिता-पुत्री ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 13 May 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
पिता-पुत्री ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

फरक्का : आर्थिक तंगी के कारण एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय विकलांग बच्ची के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया. मामला मुर्शिदाबाद जिला के बहरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजेरिया गांव की है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंजेरिया गांव निवासी गणेश सरकार अपने परिवार का एक मात्र मुखिया था. उसकी 18 […]

विज्ञापन

फरक्का : आर्थिक तंगी के कारण एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय विकलांग बच्ची के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया. मामला मुर्शिदाबाद जिला के बहरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजेरिया गांव की है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंजेरिया गांव निवासी गणेश सरकार अपने परिवार का एक मात्र मुखिया था. उसकी 18 वर्षीय पुत्री स्वीटी सरकार विकलांग थी और वह अपने पत्नी के साथ किसी तरह गुजारा किया करता था.

रोजगार के अभाव में आर्थिक तंगी के कारण तीनों का गुजारा संभव नहीं हो रहा था और इसे लेकर पत्नी के साथ अक्सर उनका कहासुनी हो रही थी. घटना के एक दिन पूर्व भी आर्थिक तंगहाली को लेकर उसकी पत्नी के साथ गणेश सरकार का झगड़ा हुआ था. इसी आक्रोश में आ कर

उन्होंने बिते रात्रि कमरे को बंद कर पंखे के सहारे अपने पुत्री के साथ खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया. मामले की जानकारी दूसरे दिन सुबह उनकी पत्नी को हुई. जिसके बाद घटना की सूचना बहरमपुर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola