थाना में विस्फोट ने खोली पुलिस की लापरवाही की पोल

Updated at : 14 Apr 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
थाना में विस्फोट ने खोली पुलिस की लापरवाही की पोल

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया थाना में बुधवार को टेबल पर रखे पेपरवेट नुमा सामग्री के गिर जाने से ब्लास्ट हुए मामला भले ही जांच का विषय है. परंतु उपरोक्त घटना ने पुलिस की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है. पुलिस के मुताबिक 7-8 माह पूर्व से ही मुंशी के टेबल पर ब्लैकटेप […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया थाना में बुधवार को टेबल पर रखे पेपरवेट नुमा सामग्री के गिर जाने से ब्लास्ट हुए मामला भले ही जांच का विषय है. परंतु उपरोक्त घटना ने पुलिस की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है. पुलिस के मुताबिक 7-8 माह पूर्व से ही मुंशी के टेबल पर ब्लैकटेप से लपेट कर रखा गया,

उपरोक्त सामग्री विस्फोटक था. इसका अनुमान गिर कर ब्लास्ट होने के बाद पुलिस को लगी. यहां सवाल यह है कि जब इतने समय से पेपरवेट के रूप में गैर जिम्मेदाराना तरीके से पुलिस उपरोक्त विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर रही थी तो आखिर इस चीज की जानकारी कैसे नहीं पुलिस को हुई.

घटना के बाद पुलिस ने जो अनुमान लगाया है उसके अनुसार बताया जा रहा है कि पहले कभी हुए जब्त विस्फोटक के कुछ नमूने को ब्लैकटेप से साट कर रखा गया होगा. जिसे जांच के लिए भेजा जाना था. पर ऐसा नहीं हुआ और बाद में इसे पेपरवेट के रूप में टेबल पर उपयोग किया जाना लगा.

आखिर सवाल यह उठता है कि यदि जब्त विस्फोटक के नमूने के रूप में ही अगर उपरोक्त सामग्री को ब्लैकटेप से साट कर रखा गया था तो आखिर इतनी बड़ी लापरवाही पुलिस से कैसे हुई? आखिर इस लापरवाही के जिम्मेदार कौन है? बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

क्या कहते हैं एसपी
एसपी अजय लिंडा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पूर्व में जब्त हुए विस्फोटक को जांच के लिए भेजे जाने के लिए सेलोटैप से लपेट कर उपरोक्त विस्फोटक को रखा गया था और उसे नष्ट नहीं किया गया था. जिस कारण टेबल से गिरने से विस्फोट हुआ है और उपरोक्त घटना घटी. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola