डीसी ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

Updated at : 08 Jan 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

पांच एटीएम कार्ड के साथ दो संदिग्ध हिरासत में पुलिस दोनों युवकों से कर रही गहन पूछताछ बिना नंबर प्लेट के यामाहा गाड़ी से घूम रहे थे युवक पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के टीन बंगला के समीप बंधन बैंक के सामने दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. […]

विज्ञापन

पांच एटीएम कार्ड के साथ दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस दोनों युवकों से कर रही गहन पूछताछ
बिना नंबर प्लेट के यामाहा गाड़ी से घूम रहे थे युवक
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के टीन बंगला के समीप बंधन बैंक के सामने दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार बंधन बैंक के समीप साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के फुलबड़िया गांव के दो युवक अब्दुल हकीम 25 व अकबर शेख 22 वर्ष यामाहा एसजेड मोटरसाइकिल से घूम रहा था.
अचानक नगर थाना के एएसआइ अनंत कुमार शर्मा की नजर दोनों युवकों पर पड़ी. श्री शर्मा ने जब दोनों युवकों से गाड़ी की कागजात मांगी तो कागजात नहीं दिखाया गया. यहां तक गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं लगा था. जब पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों युवकों के पास से 5 एटीएम प्राप्त हुए. वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल ने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. गाड़ी के कागजात भी नहीं दिखाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola