कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Updated at : 03 Nov 2015 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के दर्जनों कार्डधारियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर गलत ढंग से ई-राशन कार्ड बनाने का आरोप लगाया है. वार्ड संख्या एक के छोटी अलीगंज निवासी कोलिया केवट, अरविंद साहा, कैलाश केवट, सुशील केवट, मंटू केवट, शिवशंकर केवट, बेणु देवी, अनिता देवी, बागतीपाड़ा की कमला सिंह, […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के दर्जनों कार्डधारियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर गलत ढंग से ई-राशन कार्ड बनाने का आरोप लगाया है. वार्ड संख्या एक के छोटी अलीगंज निवासी कोलिया केवट, अरविंद साहा, कैलाश केवट, सुशील केवट, मंटू केवट, शिवशंकर केवट, बेणु देवी, अनिता देवी, बागतीपाड़ा की कमला सिंह, सुखोदा राय ने बताया कि हमलोग मिट्टी के मकान में रहने वाले हैं. हमलोगों का पहले लाल कार्ड था.

लेकिन विभागीय लापरवाही व रसूखदार लोगों की पहुंच के कारण गरीबों का नाम लालकार्ड सूची से काट दिया गया है तथा ई-राशन कार्ड भी नहीं दिया गया है. लेकिन ऐसे दर्जनों लोग हैं जो सरकारी नौकरी, शिक्षक, नर्स सहित बड़े-बड़े भवन के मालिक हैं उनका कार्ड बना दिया गया. लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत मौखिक तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष से भी की गयी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. महिलाओं ने बताया कि यदि इस पर अविलंब जांच व कार्रवाई नहीं की गयी तो हम लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola