संवेदक मांग रहे योजना की राशि

पाकुड़ : जिला पंजीकृत संवेदक संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के दर्जनों पंजीकृत संवेदक गैर समेकित योजना सहित अन्य योजनाओं की बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर डीसी से गुहार लगायी. दर्जनों की संख्या में समाहरणालय पहुंचे संवेदक काम के एवज में भुगतान की मांग कर रहे थे. संघ द्वारा भुगतान […]
पाकुड़ : जिला पंजीकृत संवेदक संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के दर्जनों पंजीकृत संवेदक गैर समेकित योजना सहित अन्य योजनाओं की बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर डीसी से गुहार लगायी. दर्जनों की संख्या में समाहरणालय पहुंचे संवेदक काम के एवज में भुगतान की मांग कर रहे थे.
संघ द्वारा भुगतान को लेकर एक लिखित पत्र डीसी को सौंपा गया और काम पूरा होने के पांच महीने बाद भी भुगतान अब तक नहीं किये जाने की शिकायत की गयी. संघ के प्रतिनिधियों द्वारा डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया गया कि पूर्व में सात दिनों के अंदर भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक किये गये काम के एवज में राशि उपलब्ध रहने के बावजूद उसका भुगतान संवेदकों को नहीं किया गया है.
संवेदकों ने डीसी को दिये अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन ग्रामीण कार्य एवं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी. डीसी से मिलने गये संवेदकों में संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, अरुण कुमार मिश्र, पिंटू सिंह, प्रदीप साह आदि दर्जनों शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




