पोषाहार वितरण में अनियमितता पर केंद्रित सेविकाएं

Updated at : 22 Apr 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
पोषाहार वितरण में अनियमितता पर केंद्रित सेविकाएं

पाकुड़ : प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संघ की चित्रलेखा गोंड ने की. बैठक में सदर प्रखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने हिस्सा लिया. बैठक में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने अप्रैल माह में आरटी पोषाहार अब तक नहीं मिलने से […]

विज्ञापन

पाकुड़ : प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता संघ की चित्रलेखा गोंड ने की. बैठक में सदर प्रखंड के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने हिस्सा लिया.

बैठक में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने अप्रैल माह में आरटी पोषाहार अब तक नहीं मिलने से उत्पन्न परिस्थितियों के अलावे परिवहन खर्च का भुगतान नहीं होने, पोषाहार वितरण के मामले में विभाग की अनियमितता आदि बिंदुओं पर चर्चा की.

बैठक के उपरांत सेविकाओं द्वारा सीडीपीओ खादिजा फरजाना का ध्यान व्याप्त समस्याओं की ओर आकृष्ट किया और उसके निदान की मांग की गयी. बैठक में नाजीरा बेगम, श्रवणी घोष, अर्पणा मिश्र, अनसुइया साहा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola