ओके... घंटों हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 07 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... घंटों हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

-पंद्रह मिनट की ओलावृष्टि से आम की फसल को पहंुचा नुकसान.-जलजमाव से शहरवासी हुए परेशानप्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में मंगलवार को हुई घंटों बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश की वजह से तालाबों व कुओं का जल स्तर बढ़ गया वहीं सड़क पर उभरे गड्ढों व नालियों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न […]

विज्ञापन

-पंद्रह मिनट की ओलावृष्टि से आम की फसल को पहंुचा नुकसान.-जलजमाव से शहरवासी हुए परेशानप्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में मंगलवार को हुई घंटों बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश की वजह से तालाबों व कुओं का जल स्तर बढ़ गया वहीं सड़क पर उभरे गड्ढों व नालियों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लगभग दो घंटे तक हुई बारिश की वजह से मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ. बारिश के कारण व्यावसायिक कारोबार भी लगभग दो घंटे तक थम सा गया. बारिश के दौरान ओलावृष्टि की वजह से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है. बारिश के दौरान आयी आंधी की वजह से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही. दोपहर के लगभग तीन बजे से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बारिश के कारण जिला मुख्यालय के आधा दर्जन स्थानों पर जल जमाव होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया. हालांकि बारिश से गरमी से परेशान लोगों को राहत मिली. …………….फोटो संख्या 13-सड़क पर जल जमाव.फोटो संख्या 14- सड़क पर गिरा बर्फ .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola