नपं अध्यक्ष व जेइ पर मनमानी का आरोप

Published at :18 Aug 2013 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
नपं अध्यक्ष व जेइ पर मनमानी का आरोप

पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के वार्ड पार्षद तारक साहा ने बीआरजीएफ की राशि का दुरुपयोग करने की लिखित शिकायत डीसी से की है. डीसी को दिये शिकायत पत्र में श्री साहा ने नगर पंचायत के कनीय अभियंता व अध्यक्ष पर बिना बैठक किये योजना का प्रस्ताव बनाने का आरोप भी […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के वार्ड पार्षद तारक साहा ने बीआरजीएफ की राशि का दुरुपयोग करने की लिखित शिकायत डीसी से की है. डीसी को दिये शिकायत पत्र में श्री साहा ने नगर पंचायत के कनीय अभियंता अध्यक्ष पर बिना बैठक किये योजना का प्रस्ताव बनाने का आरोप भी लगाया है.

शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि वित्तीय वर्ष 2011-12 2012-13 में बीआरजीएफ की राशि का प्रस्ताव बिना बैठक कर कनीय अभियंता नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला परिषद को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेज दिया गया.

वहीं बिना बैठक किये ऐसी योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति पर भेजा गया जो नियम विरुद्ध है. उन्होंने डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया है कि बीआरजीएफ के तहत भेजी गयी योजनाओं के प्रस्ताव में वार्ड संख्या 1,2,3,5,16 19 को छोड़ दिया गया.

साथ ही वार्ड संख्या चार में 20 लाख 53 हजार 300 रुपये की योजना का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए इस लिए भेजा गया कि उस वार्ड में नगर पंचायत के कनीय अभियंता रहते हैं. वार्ड पार्षद ने स्वीकृति प्रस्ताव को रद्द कर सभी वार्डो में समान रूप से योजनाओं की स्वीकृति देने की मांग डीसी से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola