भंडार में कम विस्फोटक पाये जाने पर मेट गिरफ्तार

पाकुड़ नगर : मालपहाड़ी ओपी थाना के पीपलजोड़ी स्थित पाकुड़ ब्लैक स्टोन के विस्फोटक भंडार की जांच गुरुवार को थाना प्रभारी महेश प्रसाद ने की. जांच के दौरान भंडार पंजी में दर्ज 50 किलो जिलेटिन के विरुद्ध 25 किलो जिलेटिन मिला. थाना प्रभारी ने मेट मुसर्रफ हुसैन से पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं […]
पाकुड़ नगर : मालपहाड़ी ओपी थाना के पीपलजोड़ी स्थित पाकुड़ ब्लैक स्टोन के विस्फोटक भंडार की जांच गुरुवार को थाना प्रभारी महेश प्रसाद ने की. जांच के दौरान भंडार पंजी में दर्ज 50 किलो जिलेटिन के विरुद्ध 25 किलो जिलेटिन मिला. थाना प्रभारी ने मेट मुसर्रफ हुसैन से पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. विस्फोटक कम पाये जाने को लेकर थाने में कांड संख्या 393/14 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत पट्टाधारी दिलीप सिंह एवं मेट मुसर्रफ हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मेट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




