दरार से निकल रही है आग व धुआं, दहशत

Updated at : 01 Jun 2018 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
दरार से निकल रही है आग व धुआं, दहशत

फुलारीटांड़ : महेशपुर कोलियरी अंतर्गत महेशपुर न्यू क्वार्टर के समीप दरार से आग व धुआं निकलने से लोगों में दहशत है.कोलियरी प्रबंधक एस बक्शी, सेफ्टी अधिकारी अशोक कुमार, सर्वेयर गिरजा शंकर मुखर्जी, दिनेश महतो ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया. मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है. जानकारी अनुसार महेशपुर न्यू क्वार्टर के […]

विज्ञापन

फुलारीटांड़ : महेशपुर कोलियरी अंतर्गत महेशपुर न्यू क्वार्टर के समीप दरार से आग व धुआं निकलने से लोगों में दहशत है.कोलियरी प्रबंधक एस बक्शी, सेफ्टी अधिकारी अशोक कुमार, सर्वेयर गिरजा शंकर मुखर्जी, दिनेश महतो ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया. मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है. जानकारी अनुसार महेशपुर न्यू क्वार्टर के 10 फुट के दूरी पर दो जगह दरार व नीचे कोयले में आग लगी हुई है.

स्थल के समीप 50 वर्ष पूर्व खदान चली है. क्षेत्र में घनी आबादी है. महेशपुर कोलियरी के झाकोश्रयू शाखा सचिव दीना साव ने महेशपुर प्रबंधन को आवेदन देकर दरार की भराई व आग बुझाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola