सीबीएसइ बोर्ड ने 10 वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को

पाकुड़ : सीबीएसइ बोर्ड ने 10 वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया, जिसमें जिले में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. जिले के गोकुलपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कुल 197 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया था. जिसमें सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. जिसमें विद्यालय के श्वेता कुमारी व मौसम सिंह […]
पाकुड़ : सीबीएसइ बोर्ड ने 10 वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया, जिसमें जिले में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. जिले के गोकुलपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कुल 197 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया था. जिसमें सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. जिसमें विद्यालय के श्वेता कुमारी व मौसम सिंह ने 476 अंक लाकर जिले में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है. जबकि विद्यालय के सुंदरम आनंद व मोबस्सिरा अब्दाली ने 475 अंक ला कर संयुक्त रूप से दूसरा, प्रियांशु राज व आयुषी सिंह ने 470 अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा, स्वागत सुंदर साहा व जेएनवी तेलियापोखर के अविनाश रंजन ने 467 अंक लाकर चौथा, डीएवी पाकुड़ के सूरज पांडे ने 466 अंक ला कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




