लेखक डॉ हांसदा शौवेंद्र शेखर का आदिवासी समाज ने फूंका पुतला

पाकुड़ : जिले में पदस्थापित चिकित्सक सह अंगरेजी लेखक डॉ हांसदा शौवेंद्र शेखर का शुक्रवार को आदिवासी समाज के लोगों ने सिदो-कान्हो पार्क के समीप पुतला जलाया. आदिवासी समाज के लोगों का आरोप है कि डॉ शेखर द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘द आदिवासी विल नॉट डांस’ व ‘द मिस्टिरियस एलिमेंट्स ऑफ रूपी बास्के’ में आदिवासी […]
पाकुड़ : जिले में पदस्थापित चिकित्सक सह अंगरेजी लेखक डॉ हांसदा शौवेंद्र शेखर का शुक्रवार को आदिवासी समाज के लोगों ने सिदो-कान्हो पार्क के समीप पुतला जलाया. आदिवासी समाज के लोगों का आरोप है कि डॉ शेखर द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘द आदिवासी विल नॉट डांस’ व ‘द मिस्टिरियस एलिमेंट्स ऑफ रूपी बास्के’ में आदिवासी समाज की महिलाओं का गलत तरीके से चित्रण किया गया है.
नाराज आदिवासियों ने कहा कि द आदिवासी विल नॉट डांस पुस्तक के नवंबर इज द मंथ ऑफ माइग्रेशन के शीर्षक कहानी पृष्ठ संख्या 39 से 42 में मनगढ़ंत बना कर पाकुड़ जिले की एक आदिवासी लड़की के नाम का उल्लेख करते हुए कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है. इस बात पर आदिवासी समाज के लोगों ने आपत्ति जतायी है. आदिवासियों ने डॉ हांसदा शौवेंद्र शेखर को तत्काल चिकित्सक पद से सेवामुक्त करने, पाकुड़ से यथाशीघ्र हटाने व लेखक पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




