दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी

Updated at : 05 Aug 2017 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी

महेशपुर : थाना क्षेत्र के जयपुर बरूंगा पंचायत के अमृतपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. घटना के बाबत जख्मी व्यक्ति सीताराम मंडल (43 वर्ष) ने बताया कि दोपहर करीब 11 बजे रास्ता पर घर बना रहे नारायण मंडल को मना करने पर नारायण मंडल, […]

विज्ञापन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के जयपुर बरूंगा पंचायत के अमृतपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. घटना के बाबत जख्मी व्यक्ति सीताराम मंडल (43 वर्ष) ने बताया कि दोपहर करीब 11 बजे रास्ता पर घर बना रहे नारायण मंडल को मना करने पर नारायण मंडल, बंकिम चंद्र मंडल, नोरेन मंडल, ललिता मंडल ने मिल कर सीताराम मंडल और उसके भाई सुबीर मंडल के साथ मारपीट शुरू कर दिया. बंकिम चंद्र मंडल ने रॉड से सीताराम मंडल के सिर, कमर व पीठ पर मारकर जख्मी कर दिया है. जख्मी सीताराम मंडल को उसके परिजन इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये हैं. जहां उसका इलाज चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola