लोहरदगा में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

लोहरदगा के सेन्हा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद पुलिस छानबीन कर रही है.

लोहरदगा : लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. खबर है कि सेरेंगहातु गांव का निवासी नरेश साहू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक वह पेशे से एक जमीन करोबारी है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Also Read: लोहरदगा : मंदिरों में चोरी करने के 2 आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, सभी को पुलिस ने जेल भेजा

बाल कटवा रहा था युवक तभी अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बताया जाता है कि मृतक घटना के दौरान गांव के ही एक सैलून में बाल कटवा रहा था. इस दौरान 3 लोग बाइक पर सवार होकर आए और उसके सिर पर गोली मारकर फरार हो गये. सिर पर गोली लगने की वजह से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

नरेश जमीन से जुड़ा करता था कारोबार

आसपास के लोगों से जब जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि नरेश जमीन से जुड़ा कारोबार करता था. साथ ही साथ गांव में ही उसकी एक छोटी सी सीमेंट की दुकान थी. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि जमीन व्यवसाय में विवाद होने के कारण ही उसकी हत्या हुई है. वहीं, वरीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या किस वजह से हुई इसकी जांच की जा रही है. इसके अलावा अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उस नाईं से भी पूछताछ की जहां पर नरेश बाल कटवा रहा था. इधर, घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है. लोहरदगा में जिस प्रकार दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई उससे लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >