गरमी से लोगों को राहत नहीं

लोहरदगा : जिले में तपती गरमी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. गरमी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है. आलम यह है कि सुबह से ही गरम हवाएं चलने लगती है. सुबह नौ बजे के बाद शहर की सड़कें वीरान हो जा रही है. लू के थपेड़ों से लोग परेशान […]
लोहरदगा : जिले में तपती गरमी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. गरमी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है. आलम यह है कि सुबह से ही गरम हवाएं चलने लगती है. सुबह नौ बजे के बाद शहर की सड़कें वीरान हो जा रही है. लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं.
लू के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं. सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्लिनिकों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है. गरमी में लोगों को बिजली और पानी अलग से परेशान किये हुए है. बिजली की आंख-मिचौनी के कारण लोग परेशान हैं.
बिजली के नहीं रहने से लोगों की परेशानी बड़ गयी है. वहीं बिजली के अनियमित आपूर्ति एवं मशीन खराब होने के कारण शहरी जलापूर्ति बाधित है. लोगों को पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




