राज्य स्तरीय रैली 21 को रांची में

– झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की बैठक लोहरदगा : झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत जिला शाखा की बैठक समाहरणालय मैदान में समसुल अंसारी की अध्यक्षता में हुई. पंचायत के राज्य संयोजक कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि चौकीदार-दफादारों के संबंध में झारखंड सरकार के गृह विभाग द्वारा निर्गत आदेशों का अनुपालन नहीं हो रहा है. जिला […]
– झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की बैठक
लोहरदगा : झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत जिला शाखा की बैठक समाहरणालय मैदान में समसुल अंसारी की अध्यक्षता में हुई. पंचायत के राज्य संयोजक कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि चौकीदार-दफादारों के संबंध में झारखंड सरकार के गृह विभाग द्वारा निर्गत आदेशों का अनुपालन नहीं हो रहा है.
जिला कार्यालय और अंचल कार्यालयों में आर्थिक शोषण और थानों में मानसिक प्रताड़ना बदस्तूर जारी है. इसके खिलाफ में 21 नवंबर को रांची मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय रैली और प्रदर्शन किया जायेगा.
जिलाध्यक्ष समसुल अंसारी ने कहा कि रांची रैली और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में चौकीदार-दफादार 21 नवंबर को रांची पहुंचेंगे. इस बाबत पूरे जिले में संपर्क अभियान जारी है.
मौके पर नेजावत अंसारी, मिथलेश यादव, भैयाराम उरांव, तेतार खां, बिहारी उरांव, सुमित्र उरांव, मुनी उरांव, नानो देवी, प्रतिमा देवी, जैनब खातून, रोजामत अंसारी, पिंटू राम, हकिमुल अंसारी, मेघराज उरांव, प्रभु दयाल मिंज, वर्षा उरांव, मदन उरांव, हरिदेव महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




