बिरहोरों ने भी सुनी मोदी के मन की बात

Published at :01 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिरहोरों ने भी सुनी मोदी के मन की बात

लोहरदगा. विलुप्त होती आदिम जनजाति बिरहोरों में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी लोकप्रिय हैं. आकाशवाणी पर पिछले दिन नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात को जहां आम लोगों ने सुनी, वहीं सेमरडीह बिरहोर कॉलोनी में रहनेवाले लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ पीएम के मन की बातों को सुनी. गांव के गुलाम […]

विज्ञापन

लोहरदगा. विलुप्त होती आदिम जनजाति बिरहोरों में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी लोकप्रिय हैं. आकाशवाणी पर पिछले दिन नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात को जहां आम लोगों ने सुनी, वहीं सेमरडीह बिरहोर कॉलोनी में रहनेवाले लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ पीएम के मन की बातों को सुनी.

गांव के गुलाम बिरहोर ने बताया कि उन लोगों को मोदी की बात अच्छी लगती है. मोदी जो कहते हैं, उसे जमीन पर उतारा जाये, तो सभी दुख दूर हो जायेंगे. देश -दुनिया से कटे रहनेवाले बिरहोर समाज के लोग अभी भी रेडियो में अपना मन पसंद कार्यक्रम सुनते हैं. समाचार के साथ-साथ फिल्मी गीत सुनना उन्हें पसंद है. नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन कर लोग काफी प्रभावित हैं और उनमें आशा की एक किरण जगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola