टेलीफोन केबिन में लगी आग

Published at :15 Dec 2014 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
टेलीफोन केबिन में लगी आग

लोहरदगा : पावरगंज चौक स्थित टेलीफोन केबिन में अचानक दोपहर में आग लग गयी, जिससे पूरे टेलीफोन केबिन जल कर राख हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया. इस टेलीफोन केबिन में 20-22 लीज लाइन है. इसी केबिन से सभी बैंकों का कनेक्शन सहित लगभग 300 से अधिक […]

विज्ञापन
लोहरदगा : पावरगंज चौक स्थित टेलीफोन केबिन में अचानक दोपहर में आग लग गयी, जिससे पूरे टेलीफोन केबिन जल कर राख हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया. इस टेलीफोन केबिन में 20-22 लीज लाइन है. इसी केबिन से सभी बैंकों का कनेक्शन सहित लगभग 300 से अधिक टेलीफोन उपभोक्ताओं का कनेक्शन है.
टेलीफोन केबिन के जलने से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान विभाग को हुआ है. साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी टेलीफोन कनेक्शन एवं लैंड लाइन खराब हो गये हैं. विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसको दुरुस्त करने में एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है. केबिन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola