पीएलएफआइ के चंगुल से जान बचा कर भागा पारा शिक्षक

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ के चंगुल से जान बचा कर भागा पारा शिक्षक

भंडरा-लोहरदगा : पारा शिक्षक सोमरा उरांव के अपहरण का प्रयास पीएलएफआइ एरिया कमांडर बुद्धेश्वर उरांव और उसके चार सहयोगियों ने किया. सोमरा उरांव बुद्धेश्वर के पकड़ से भागने में सफल हुआ. इस घटना में सोमरा की मोटरसाइकिल बुद्धेश्वर अपने साथ ले गये. तीन महीने पहले भी बुद्धेश्वर सोमरा को खोजते हुए गडरपो गांव में गोली […]

विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा : पारा शिक्षक सोमरा उरांव के अपहरण का प्रयास पीएलएफआइ एरिया कमांडर बुद्धेश्वर उरांव और उसके चार सहयोगियों ने किया. सोमरा उरांव बुद्धेश्वर के पकड़ से भागने में सफल हुआ.

इस घटना में सोमरा की मोटरसाइकिल बुद्धेश्वर अपने साथ ले गये. तीन महीने पहले भी बुद्धेश्वर सोमरा को खोजते हुए गडरपो गांव में गोली फायर किया था. तब से सोमरा गांव छोड़ कर भंडरा में रहता था. 28 मई को सोमरा बाजार से गडरपो जा रहा था. इसी क्रम में सेमरा चौक के पास यह घटना हुई. बुद्धेश्वर अपने अन्य चार साथियों के साथ दो बाइक में पीछे से पीछा कर सोमरा को रोका.

पुलिस का दलाल बनते हो कहते हुए सोमरा का हाथ को गमछा से बांधने लगा. बांधने के क्रम में सोमरा बुद्धेश्वर को झटका देकर पिस्टल गिरा दिया और भाग कर अपना जान बचाने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola