दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने की मांग

लोहरदगा : लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 7/13 के मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध राज्यपाल से किया गया है. जिले के हेंदलासो गांव निवासी पीड़िता ने कहा है कि सात अप्रैल 2013 को उसके द्वारा महिला थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया था. इसमें कहा गया था कि 6 अप्रैल को संदीप राम पिता […]
लोहरदगा : लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 7/13 के मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध राज्यपाल से किया गया है. जिले के हेंदलासो गांव निवासी पीड़िता ने कहा है कि सात अप्रैल 2013 को उसके द्वारा महिला थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया था.
इसमें कहा गया था कि 6 अप्रैल को संदीप राम पिता महावीर राम ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी भी दी. इसकी सूचना उसने सात अप्रैल को थाने में दी. लेकिन अब तक बलात्कारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पीड़िता ने कहा है कि यदि अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्मदाह कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




