294 इंदिरा आवास अधूरे

Published at :16 Jul 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
294 इंदिरा आवास अधूरे

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में आवंटन के अभाव में 294 इंदिरा आवास अधूरा पड़ा हुआ है. लाभुक दीवार बना कर एक साल से आवंटन की आस में है. मॉनसून आने के पहले इंदिरा आवास के लाभुकों को छत बनाने का आवंटन नहीं मिलता है तो इंदिरा आवास हेतु बनाया गया दीवार गिर सकती है. लाभुक […]

विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में आवंटन के अभाव में 294 इंदिरा आवास अधूरा पड़ा हुआ है. लाभुक दीवार बना कर एक साल से आवंटन की आस में है. मॉनसून आने के पहले इंदिरा आवास के लाभुकों को छत बनाने का आवंटन नहीं मिलता है तो इंदिरा आवास हेतु बनाया गया दीवार गिर सकती है.

लाभुक भुगतान के लिए प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा कर परेशान हो चुके हैं. प्रखंड में 10 मई 2012 को सामान्य इंदिरा आवास योजना के 169 लाभुकों की स्वीकृति मिली थी. प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है. दूसरे किस्त के लिए मांग की गयी है. जिसमें से 35 लाभुक अपने लागत से इंदिरा आवास पूर्ण कर चुके हैं. 137 आवास अब तक अपूर्ण है.

अतिरिक्त इंदिरा आवास योजना के तहत 160 लाभुकों को स्वीकृति मिली थी. बीडीओ बंधन लौंग से लाभुक बरसात से पहले दूसरे किस्त की भुगतान की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola