रात भर घर के बाहर लावारिस पड़ा रहा विवाहिता का शव

बेतला : विवाहिता किरण देवी का शव उसके ससुराल के घर के बाहर रात भर लावारिस पड़ा रहा. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को मृतका के ससुराल लेकर पहुंची थी. उस समय मायके वाले भी मौजूद थे. लेकिन मायकेवालों ने किरण शव को वहीं छोड़ दिया और किरण के बच्चे को अपने साथ […]
बेतला : विवाहिता किरण देवी का शव उसके ससुराल के घर के बाहर रात भर लावारिस पड़ा रहा. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को मृतका के ससुराल लेकर पहुंची थी. उस समय मायके वाले भी मौजूद थे. लेकिन मायकेवालों ने किरण शव को वहीं छोड़ दिया और किरण के बच्चे को अपने साथ लेकर चले गये. इसके बाद से शव दरवाजे पर पड़ा रहा. सुबह किरण की हत्या के आरोपी पति के सहोदर भाइयों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया.
गोतिया का भी कोई पहुंचा. इसके बाद गांव वालों ने शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाना चाहा तब गोतिया के कुछ लोग वहां पहुंचे और शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे. लेकिन किरण का कोई भी ससुरालवाला मुखाग्नि देने को तैयार नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




